हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जून 4, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।

एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक जा रही है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह 5.8 औसत समुद्र तल तक फैला हुआ है।

पाकिस्तान के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक और ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी तेलंगाना तक जा रही है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चल रही है।

सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।

कोकण और गोवा, मराठवाड़ा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बाकी पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्वी बिहार और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है।

राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

साभार: skymetweather.com

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : किसानों की बल्ले-बल्ले! इन कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी

 

शेयर करे