हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का मई 22, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

दक्षिण म्यांमार और उससे सटे उत्तर पश्चिमी थाईलैंड पर बना डिप्रेशन उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर पश्चिमी थाईलैंड और उससे सटे म्यांमार पर एक गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है।

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर है, यह 22 मई तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से तेलंगाना होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर बने चक्रवाती सर्कुलेशन तक फैली हुई है।

हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है।

एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से विदर्भ तक हरियाणा और मध्य प्रदेश होती हुई गुजर रही है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, बिहार के पूर्वी हिस्सों, सिक्किम और पश्चिमी असम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

जम्मू कश्मीर, तटीय कर्नाटक और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई।

शेष पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, मेघालय, असम के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बाकी पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, लक्षद्वीप और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

साभार: skymetweather.com

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : सरकार डीएपी की एक बोरी पर अब देगी 2501 रुपए की सब्सिडी

 

शेयर करे