हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का अक्टूबर 20, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

एक चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में है। इसके प्रभाव से, 20 अक्टूबर तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 22 अक्टूबर तक एक डिप्रेशन में और बाद में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात में केंद्रित होने की संभावना है।

उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण है और तमिलनाडु के टत तक एक ट्रफ की रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए जा रही है।

एक दूसरी ट्रफ रेखा केरल के तट के पास से होती हुई मध्य पश्चिम अरब सागर तक पहुंच रही है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप और दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, तेलंगाना, दक्षिण मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़े : किसानों को डबल तोहफा, अब रबी फसलों पर बढ़ाई गई MSP

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी की

 

शेयर करें