Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

किसानों के लिए बड़ा तोहफा, सरकार ने तत्काल प्रभाव से जारी किया ये आदेश

Posted on March 30, 2023March 30, 2023

किसानों के हित के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिया बड़ा फैसला

 

समर्थन मूल्य पर बेच सकता है

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार ने तोहफा दिया है।

अब किसान एक दिन में 40 क्विंटल चने की बिक्री कर सकेगा। इससे पहले ये लिमिट 24 क्विंटल 50 किलो की थी।

नए आदेश के मुताबिक अब किसान एक बार में ही 40 क्विंटल चने की फसल विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र पर लाकर सरकार को समर्थन मूल्य पर बेच सकता है।

 

40 क्विंटल खरीद के आदेश जारी

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि जब किसानों द्वारा यह बताया गया कि उपार्जन केंद्र पर उनसे एक बार में 25 क्विंटल से कम चने की खरीद की जा रही है तो उन्होने इसकी जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान को दी।

उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दूरभाष पर इसे लेकर चर्चा की और वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने तत्परता से किसानों से चने की फसल की खरीद लिमिट बढ़ाते हुए एक बार में 40 क्विंटल खरीद के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

बिल बन रहा था

कृषि मंत्रालय द्वारा ये आदेश जारी कर दिया गया है कि प्रदेश के किसान एक बार में उपार्जन केंद्र पर 40 क्विंटल चने की फसल बेच सकेगा।

इससे पहले 24 क्विंटल 50 किलो का ही बिल बन रहा था।

अब इस नए आदेश के बाद किसानों को बार बार उपार्जन केंद्र के चक्कर लगाने की मुश्किल से मुक्ति मिलेगी।

उनका आने जाने का समय और डीजल का खर्च भी बचेगा।

 

केंद्र द्वारा अब आदेश जारी

किसानों के हित में त्वरित फैसलालिए जाने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश के किसानों की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि ‘केंद्र और राज्य में संवेदनशील प्रधानमंत्री और संवेदनशील मुख्यमंत्री है।

अगर  किसानो को किसी भी प्रकार की दिक्कतें होती हैं तो मैं स्वयं एक किसान होने के नाते इसे अच्छे से समझता हूं।

इसीलिए जैसे ही मुझे सूचना मिली मैंने तुरंत इस दिशा में कदम उठाया और तत्काल खरीदी लिमिट बढ़ाने की बात रखी और उसी के परिपालन में केंद्र द्वारा अब आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अब आपको उपार्जन केंद्र पर दो बार आने की बजाय एक बार ही आना पड़ेगा।

इससे आपके समय की बचत के साथ-साथ डीजल पेट्रोल का खर्चा भी कम होगा।’

उन्होने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे ऐसे निर्णय सहायक होंगे।

यह भी पढ़े : इस योजना की मदद से रेहड़ी-पटरी वाले भी शुरू कर पाएंगे बिजनेस

 

यह भी पढ़े : किसानों द्वारा खरीफ फसल ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan