अमरीका-ईरान संघर्ष में संभावित तनाव कम होने से काबुली चने का भविष्य उज्जवल

मंडी टैक्स में वृद्धि के बाद से दालों में कारोबार हुआ कमजोर

अमरीका-ईरान संघर्ष में संभावित तनाव कम होने की खबरों के बाद काबुली बाजार एक बार फिर चर्चा का प्रमुख विषय बना गया है।

व्यापारियों का मानना है कि काबुली कीमतों में अब एक नई तेजी देखने को मिल सकती है, हालांकि कई व्यापारियों और उद्योग से जुड़े प्रतिभागियों का कहना भी मानना है कि निकट अवधि में काबुली कीमतें सीमित दायरे में ही कारोबार कर सकती है।

कुल मिलाकर होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने और समुद्री मार्ग सुगम होने से लॉजिस्टिक और शिपिंग लागत घटेगी, जिससे भारत से होने वाले कृषि निर्यात में सुधार आएगा।

भारत का काबुली चना खाड़ी देशों में सबसे अधिक एक्सपोर्ट होता है, पिछले दो साल में इसका एक्सपोर्ट दोगुना हुआ है जिसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी ईरान, अरब और तुर्कि की है। मंडी टैक्स में वृद्धि के बाद से दालों में कारोबार कमजोर हो चला है।

 

मुंबई पोट पर आयातित चना

तंजानिया 5700, ऑस्ट्रेलिया 6000, तुवर लेमन 7625 व उड़द एफएक्यू 8050 रुपए।

 

दाल-दलहन की थोक कीमतें

दलहन : चना कांटा 6000 से 6100, विशाल 5900 से 6000, काबुली डॉलर 7000 से 8300, रशियन 5800, बिटकी 5200 से 5300, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 7400 से 7500, महाराष्ट्र लाल 7700 से 7900, कर्नाटक 8100 से 8300, निमाड़ी 6500 से 7500, मूंग बेस्ट गर्मी का 7200 से 7350, बोल्ड 7600 से 7800, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8500 से 8800, उड़द गर्मी का 7700 से 8200, ग्रेविटी क्लीन 8400 से 8600, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।

दालें : चना दाल 7450 से 7550, मीडियम 7650 से 7750, बोल्ड 7950 से 8150, मसूर दाल बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 7500 से 7700, फूल 8700 से 8900, बेस्ट तुवर दाल 10100 से 11200, ब्रांडेड तुवर दाल 12500, मूंग दाल मीडियम 9300 से 9400, बोल्ड 9700 से 9800, मूंग मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100, उड़द दाल मीडियम 9700 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, उड़द मोगर 10600 से 10800, बोल्ड 11000 से 11200 रुपए।