Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

सोमवार से मालवा-निमाड़ में बारिश होने की संभावना

Posted on March 7, 2022March 7, 2022

 

बारिश होने की संभावना

 

सबसे कम नौ डिग्री तापमान रीवा में रहा। राजधानी में 2.2 डिग्रीसे. गिरा रात का तापमान।

 

बादल छाने लगेंगे

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण सोमवार से मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से उज्जैन-इंदौर संभागों के जिलों में बादल छाने लगेंगे।

साथ ही रुक-रुक बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है।

 

तापमान में गिरावट दर्ज

मंगलवार से राजधानी में बारिश हो सकती है। उधर रविवार को सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में दर्ज किया गया। जो देश में सबसे कम तापमान रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया।

जो सामान्य रहा। यह शनिवार के अधिकतम तापमान 30.5 डिग्रीसे. की तुलना में 1.2 डिग्रीसे. अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा।

यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 15 डिग्रीसे. के मुकाबले 2.2 डिग्रीसे. कम रहा।

साहा के मुताबिक दो दिन से हवा का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को भी तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम ही है।

 

क्यों बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।

इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।

उधर बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब का क्षेत्र कमजोर पड़कर अब कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है।

सोमवार को पश्चिमी मप्र में पूर्वी हवाओं की द्रोणिका लाइन बनने के भी संकेत मिले हैं।

इन मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी आने से सोमवार से मालवा-निमाड़ के जिलों में बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।

मंगलवार को भोपाल एवं आसपास के जिलों में बारिश हो सकता है।

source : naidunia

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : भिंडी की उन्नत खेती के लिए अपनाएं ये विधि

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023
  • मोबाइल से अपनी जमीन मापने का सरल तरीका

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan