Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

खेत के चारों ओर करें बांस की खेती, होगी 40 लाख रुपए की कमाई

Posted on August 22, 2022August 21, 2022

बांस की खेती

 

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकारी प्रयास जारी हैं।

इसी के साथ किसानों को भी चाहिए कि वे अपनी आय बढ़ाने के लिए अधिक लाभ देने वाली फसलों का चयन कर उनकी बुवाई करें।

बांस एक ऐसी फसल है जिसे एक बार लगाकर अधिक समय तक इससे मुनाफा कमाया जा सकता है।

बांस की खेती के लिए सरकार से भी प्रोत्साहन मिलता है और मदद भी।

बांस की खेती खेत के चारों ओर मेड वाले स्थान पर की जा सकती है और बीच में दूसरी फसल उगाई जा सकती है।

इससे किसान को दोहरा लाभ मिल सकता है। बांस की बाजार मांग को देखते हुए इसमें लाभ की काफी संभावनाएं हैं।

उन्नत तकनीक से इसकी खेती करें तो इससे करीब 40 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है।

 

कहां से मिलेगा बांस का पौधा

इसके पौधे को नर्सरी से लाकर रोपा जा सकता है। तीन महीनों में बांस का पौधा विकसित होना शुरू हो जाता है।

समय-समय पर बांस के पौधे मामूली छंटाई के बाद बांस का पौधा विकसित होता रहता है।

तीन-चार साल में पूरी फसल तैयार हो जाती है। आम तौर से अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बांस के पौधे की कटाई की जाती है।

 

बांस के साथ कौन-कौन सी फसलों की कर सकते हैं खेती

बांस के खेतों में आप उस हर चीज की खेती कर सकते हैं, जो छायादार जगह पर भी अच्छी पैदावार देते हैं।

बांस के पेड़ों के बीच की जगहों में आप दूसरी फसलों की खेती कर सकते हैं।

इसमें अदरक, हल्दी जैसी चीजों की खेती की जा सकती है।

हल्दी और अदरक की खेती भी मुनाफे देने वाली फसलें है।

 

बांस की खेती पर कितनी मिलती है सब्सिडी

भारत सरकार ने देश में बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए साल 2006-2007 में राष्ट्रीय बांस मिशन शुरू किया था।

इस मिशन के तहत किसानों को बास की खेती के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

बात करें मध्यप्रदेश सरकार की तो बांस की खेती के लिए यहां किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।

यहां सरकार किसानों को बास की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बांस की खेती अन्य फसलों की तुलना में सुरक्षित होती है, क्योंकि इसमें कीट रोग आदि का प्रकोप नहीं होता है और इसे कम देखभाल की जरूरत पड़ती है।

 

लागत और कितनी कमाई

बांस की खेती पर प्रति पौधा 240 रुपए की लागत आती है। इसमें से 120 रुपए राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है।

इसका मतलब ये हैं कि राज्य सरकार की ओर से बांस की खेती के लिए आधी रकम किसानों को दे रही है।

अब कमाई की बात करें तो देश के कई किसानों ने अपने खेत के चारों तरफ बांस के पौधे लगाए हैं।

दो से तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद बांस की खेती से अगले 10 साल तक अच्छी कमाई की जा सकती है।

बांस की खेती से 4 साल में 40 लाख की कमाई की जा सकती है।

 

क्या है बांस की खेती का तरीका

बांस की खेती की खेती के लिए अधिक भूमि की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन इसके लिए सही दूरी की आवश्यकता होती है।

आपको इसकी खेती में उचित दूसरी का ध्यान रखकर ही रोपाई करनी चाहिए तब ही इसका विकास ठीक से हो पाएगा।

बांस को पंक्तियों में 12 मीटर गुणा 4 मीटर की दूरी के साथ लगाना चाहिए। एक एकड़ में करीब 100 पौधे रोपे जा सकते हैं।

यदि 5 गुणा 4 मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाएं जो अनुशंसित दूरी है, इस तरह करीब 250 पौधों लगाए जा सकते हैं।

बांस की रोपाई के लिए खेत में आवश्यक दूरी पर 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा जाना चाहिए।

रोपाई के तुरंत बाद पौधे को पानी देना चाहिए। इसी प्रकार एक महीने तक रोजाना वहीं पर पानी देते रहना चाहिए।

एक महीने के बाद, वैकल्पिक दिनों में पानी देना कम कर देना चाहिए और 6 महीने के बाद इसे सप्ताह में एक बार कम कर देना चाहिए।

इसकी फसल में खरपतवार हो तो उसे समय-समय पर हटा देना चाहिए।

 

बांस की खेती की खास बातें
  • बांस की फसल की एक खासियत यह है कि यह किसी भी मौसम में खराब नहीं होती है।
  • बांस की फसल को एक बार लगाकर कई साल तक इससे उपज ली जा सकता है।
  • बांस की खेती में खर्च कम होने के साथ मेहनत भी बहुत कम लगती है जबकि कमाई बहुत अच्छी हो सकती है।
  • इसके साथ ही बांस की खेती के साथ एक सबसे अच्छी बात यह है कि बंजर जमीन को भी बांस की खेती से सही बनाया जा सकता है।
  • बांस की खेती अन्य फसलों की तुलना में अधिक सुरक्षित है। इसके साथ ही बांस की खेती से काफी अच्छी कमाई की जा सकती है।
  • बांस की फसल पर्यावरण के लिए लाभदायक हरियाली बढ़ाने के साथ वातावरण का तापमान संतुलित बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

यह भी पढ़े : गन्ने की ये 3 किस्में रोग व कीट प्रतिरोधी हैं, जिनसे मिलेगा बंपर उत्पादन

 

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, मोटाई और लम्बाई के लिए क्या करें किसान

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक
  • आधार, पैन कार्ड लिंक : 30 जून आखिरी तारीख, ऐसे जोड़ें दोनों दस्तावेज
  • कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त?
  • इस घास की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • धान की रोपाई के लिए पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन करें
  • दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है पौष्टिक आहार
  • इस तारीख को किसानो के खाते में सीएम डालेंगे 6500 करोड़ रूपये
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट

Latest Mandi Rates

  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Badnagar Mandi Bhav बड़नगर मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Khandwa Mandi Bhav खंडवा मंडी भाव
  • Khategaon Mandi Bhav खातेगांव मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan