हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा, इस मोबाइल ऐप से हो जाएंगे सारे काम

एमपी किसान ऐप

 

किसानों की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एमपी किसान ऐप जारी किया गया है,

जिसके माध्यम से आप घर बैठे कई तरह की सुविधा ले सकते है, इस ऐप से क्या क्या सुविधाए मिलेगी, जानें..

 

किसानों की समस्या कम करने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एमपी किसान ऐप की शुरुआत की गई है।

जिसके माध्यम से आप खेती किसानी के कई घर बैठे कर सकेंगे। खेती-किसानी के दौरान किसानों के सामने लगातार समस्याएं आती रहती हैं।

किसानों को कभी प्राकृतिक आपदाओं की मार तो कभी भूमि को लेकर विवाद जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कई किसानों को इस ऐप की जानकारी नहीं होने के कारण वह सुविधाओ का लाभ नहीं ले पाते है।

 

MP Kisan App 2023

मध्य प्रदेश के किसानो की समस्याओ को कम करने हेतु सरकार दुवारा बहुत से पोर्टल और हेल्प लाइन नंबर जारी किये जा रहे है।

जिससे की किसान भाई अपनी समस्याओ का समाधान बिमा किसी कार्यालय में जाए निकाल पाए।

एमपी किसान ऐप के माध्यम से प्रदेश के किसान अपनी खेती से सम्बंधित जानकारी जैसे ,खतौनी ,खसरा और नक़्शे की प्रतिलिपि घर बैठे निकाल सकते है।

और इसी के साथ साथ आप MP Kisan App 2023 के माध्यम से बोई गई फसलों की स्वघोषणा और शासन द्वारा समय-समय पर किसानों को लेकर खेती के लिए जारी की गई सलाह भी हासिल कर सकते हैं।

 

उद्देश्य

इस ऐप को शुरू करने का मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य किसानो को कृषि सम्बंधित सभी योजनाओ की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना।

इस ऐप के माध्यम से किसान फसल से सम्बंधित आरम्भ की जाने वाली योजनाओ के बारे में घर बैठे पता कर सकते है।

साथ ही अपनी खेती से जुडी किसी भी समस्या का समाधान निकालने के लिए भी आपको सरकारी कार्यालय में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

मध्य प्रदेश सरकार दुवारा MP Kisan App 2023 में सभी प्रकार की सुविधाए और बहुत सी जानकारिया डाल दी गई है।

जिसके माध्यम से किसान ज़रूरत पड़ने पर आप समय समय पर इस एप्प का इस्तेमाल कर अपनी सभी समस्याओं को दूर कर सकते है।

 

इस ऐप के माध्यम से अपनी भूमि/खेत की जानकारी जानकारी खाता खसरा खतौनी एवं नक्शे की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

साथ ही खेतों में बोई गई फसलों का बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना MP Kisan App 2023 शासन द्वारा समय-समय पर शुरू की गई योजनाओं की जानकारी और सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

इस ऐप से किसानो का समय भी बच पाएगा और किसान डिजिटल सेवा से भी जुड़ पाएगा।

 

लाभ एवं विशेषताएं

  • MP Kisan App 2023 के माध्यम से किसान मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार में खुद की फसल की गिरदावरी की जानकारी दर्ज कराकर रजिस्टर हो सकते हैं।
  • इस एप्प के माध्यम से किसान फसल से सम्बंधित आरम्भ की जाने वाली योजनाओ के बारे में घर बैठे पता कर सकते है।
  • अपनी खेती से जुडी किसी भी समस्या का समाधान निकालने के लिए भी आपको सरकारी कार्यालय में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
  • किसान ज़रूरत पड़ने पर आप समय समय पर इस एप्प का इस्तेमाल कर अपनी सभी समस्याओं को दूर कर सकते है।
  • इस ऐप के माध्यम से अपनी भूमि/खेत की जानकारी जानकारी खाता खसरा खतौनी एवं नक्शे की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • साथ ही खेतों में बोई गई फसलों का बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना और शासन द्वारा समय-समय पर शुरू की गई योजनाओं की जानकारी और सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
  • किसानों को इस ऐप के माध्यम से फसल हानि होने पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में भी सुविधा प्राप्त होगी।
  • इस ऐप से किसानो का समय भी बच पाएगा और किसान डिजिटल सेवा से भी जुड़ पाएगा।
  • आप MP Kisan App 2023 के माध्यम से बोई गई फसलों की स्वघोषणा और शासन द्वारा समय-समय पर किसानों को लेकर खेती के लिए जारी की गई सलाह भी हासिल कर सकते हैं।

 

सुविधाए

  • पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन/स्टेटस ,
  • खसरा/खतौनी/नक्शा प्रतिलिपि ,
  • सीमांकन ,
  • फसल स्वघोषणा/दावा आपत्ति ,
  • गिरदावरी जानकारी ,
  • एमपी मिट्टी परीक्षण योजना ,
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ,
  • कृषि योजनाएं ,
  • ई उपार्जन पंजीयन ,
  • बाजार मंडी भाव ,
  • मौसम की जानकारी ,
  • सोलर पंप आवेदन।

 

डाउनलोड कैसे करें?
  • सर्व प्रथम आपको अपने एंड्रॉयड फोन के Google Play Store ओपन करना है।
  • आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको ऊपर सर्च बार में MP Kisan App 2023 टाइप करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एमपी किसान ऐप खुल कर आएगा।
  • आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • Install के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एमपी किसान एप आपके मोबाइल में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • डाउनलोड होने के बाद आप इस ऐप MP Kisan App 2023 को ओपन करके एमपी किसान से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से देख सकते है।

 

किसानों को किया जा रहा है जागरूक

एमपी किसान ऐप के नाम MP Kisan App 2023 से जिस एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है।

किसान अब अपने खेत में खड़े होकर उसकी सीमांकन खुद कर सकते हैं।

इस ऐप को ग्राउंड पर लाने की शुरुआत मध्यप्रदेश के आगर मालवा मे हो चुकी है।

आगर मालवा के भुअभिलेख अधिकारी के मुताबिक, किसानों को इस ऐप के उपयोग के बारे में बताया जा रहा है।

पटवारी गांवों में जा जाकर ट्रेनिंग दे रहे हैं।

किसानों को बताया जा रहा है कि वह कैसे खेत मे खड़े होकर इस ऐप MP Kisan App 2023 के माध्यम से अपनी जमीन, अपनी फसल का लेखा जोखा देख सकता है, बल्कि अपनी गिरदावरी भी खुद कर सकता है।

 

सरकार के इस कदम की सराहना

कई किसान सरकार के इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं।

किसानों की मानें तो उन्हें अपने कामों के लिए सरकारी दफ़्तरो के चक्कर लगाने से छुटकारा भी मिलेगा।

किसान अपनी फसलों की सही जानकारी ओर वास्तविक स्थिति भी वह पोर्टल पर लोड कर पाएंगे।

यह भी पढ़े : गेहूं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए इन खाद-उर्वरकों का करें छिड़काव

 

यह भी पढ़े : देशी गाय पालने वाले को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम

 

शेयर करें