Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

किसानों को अब यहाँ कम दामों पर मिलेंगे ट्रेक्टर, हार्वेस्टर एवं अन्य कृषि यंत्र

Posted on March 12, 2021March 12, 2021

 

ट्रेक्टर, हार्वेस्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों पर टैक्स में छूट

 

कृषि से जुड़े उपकरण जैसे (कम्बाइन हार्वेस्टर, ट्रेक्टर, पॉवर टिलर तथा अन्य कृषि यंत्र) की कीमत एक तो वैसे ही अधिक होती है और ऊपर से उस पर लगने वाले टैक्स से उसकी कीमत और बढ़ जाती है, जिससे कृषि उपकरण और अधिक महंगे हो जाते हैं |

कृषि यंत्रों की कीमत को कम करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए राहत भरा फैसला लिया है | सरकार ने कृषि यंत्रों पर लगने वाले टैक्स को कम कर दिया है |

 

यह भी पढ़े : राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बौछारें

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुए कैबिनेट की बैठक में कृषि यंत्रों पर लगने वाले टैक्स को 9 प्रतिशत कम कर दिया गया है | पहले राज्य में कृषि यंत्रों पर किसानों को 10 प्रतिशत का टैक्स देना होता था जिसे अब कम करके 1 प्रतिशत कर दिया गया है |

सरकार के द्वारा लिया गया यह फैसला किसानों के लिए राहत भरी खबर है | इस फैसले के बाद किसान अब कम दामों पर कृषि उपकरण खरीद सकेंगे |

 

हार्वेस्टर,ट्रेक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों पर दामों में कमी को इस तरह समझें

मध्य प्रदेश के किसी भी जिले का कोई भी किसान ट्रेक्टर शोरुम जाता था तो डीलर उसे उस ट्रेक्टर की कीमत 5 लाख रुपये बताता था जो की 10 प्रतिशत टैक्स के साथ होती थी परन्तु अब जबकि सरकार ने टैक्स में कमी कर दी है जिससे यही 5 लाख रुपये का ट्रेक्टर अब किसान को 4 लाख 55 हजार रुपये का पड़ेगा |

जिससे किसानों को 5 लाख के ट्रेक्टर पर 45 हजार रुपये कम देने होंगे | इसी तरह कृषि से जुड़े सभी उपकरणों पर टैक्स कम होने से किसानों को लाभ मिलेगा |

यहाँ तक की हार्वेस्टर जैसे कृषि यंत्रों पर किसानों को 2 लाख 50 हजार रुपये तक का लाभ होने का अनुमान है |

 

यह भी पढ़े : किसानों को साल में 6 हजार के अलावा मिलेंगे 3 हजार रुपए

 

source : kisansamadhan

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक
  • आधार, पैन कार्ड लिंक : 30 जून आखिरी तारीख, ऐसे जोड़ें दोनों दस्तावेज
  • कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त?
  • इस घास की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • धान की रोपाई के लिए पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन करें
  • दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है पौष्टिक आहार
  • इस तारीख को किसानो के खाते में सीएम डालेंगे 6500 करोड़ रूपये
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan