एमपी के 17 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। इन्हीं दो संभाग के जिले इस बार बारिश के आंकड़ों में पिछड़े हुए हैं।

इंदौर और शाजापुर की तस्वीर सबसे खराब है। ऐसे में भारी बारिश होने से बड़ी राहत मिलेगी। ग्वालियर और जबलपुर में भी पानी गिरेगा।

भोपाल में सुबह से कहीं तेज, कहीं धीमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इनमें इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं।

यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

2 और 3 सितंबर को भी तेज बारिश की चेतावनी है। वहीं, 4 सितंबर को ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश का अलर्ट है।

 

आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

भारी बारिश का यलो अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच

हल्की बारिश का अलर्ट

प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट है।

 

2 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश का यलो अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर।

हल्की बारिश का अलर्ट

प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट है।

 

3 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट

भारी बारिश का यलो अलर्ट

इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी।

हल्की बारिश का अलर्ट

प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट है।

इन कृषि यंत्रों को सब्सिडी पर लेने हेतु आवेदन करें