हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

गर्मी के तीखे तेवर जारी, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

मौसम विभाग ने दी सलाह

 

मौसम विभाग ने लोगों को अधिक पानी पीने और  गर्मी से बचने की सलाह दी है।

 

मध्य प्रदेश के मौसम में गर्मी के तेवर ढीले नहीं पड़ रहे।  लगातार चल रही गर्म हवाओं और नमी के जाने से तपन का अहसास प्रदेशवासी कर रहे हैं।

आज फिर मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों को अधिक पानी पीने और  गर्मी से बचने की सलाह दी है।

 

गर्मी का असर कम नहीं हो रहा

बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी नहीं आने के चलते प्रदेश के मौसम की तपन कम नहीं हो रही है।

प्रदेश के कई हिस्सों में लोग अभी भी झुलसाने वाली गर्मी का अहसास कर रहे हैं।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही है , उधर रात भी ठंडी नहीं होने से गर्मी का असर कम नहीं हो रहा।

 

येलो अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग ने आज गुरुवार 12 मई 2022 को जारी दैनिक रिपोर्ट में प्रदेश के दतिया, गुना, ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, रतलाम राजगढ़, खंडवा, खरगौन, नीमच मंदसौर, श्योपुरकलां, मुरैना और भिंड में लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

एमपी मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को सलाह दी है कि गर्मी से बचने के लिए सूर्य की सीधी किरणों से खुद का बचाव करें, हलके रंग के कॉटन के कपड़े पहने, अपने सर को टोपी या कपड़े से ढंककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीये।

ऐसा करने से आप गर्मी से राहत महसूस कर सकते हैं।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे