हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

दिसंबर से फरवरी माह तक देश में कैसी पड़ेगी ठंड

जलवायु परिवर्तन का असर भारतीय मौसम पर दिखने लगा है, इस वर्ष जहां देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हुई है तो वहीं कई क्षेत्रों में बाढ़ से काफी नुक़सान हुआ है।

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने इस वर्ष ठंड कैसी रहेगी इसको लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस शीतकालीन सीजन में जहां दिन अधिक गरम रहेंगे तो वहीं रात में भी ठंड कम रहेगी।

 

मौसम विभाग ने बता दिया

मौसम विभाग के मुताबिक़ इस वर्ष देश में रात का तापमान यानि की न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है तो वहीं दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।

इसके अलावा हर साल पड़ने वाली शीत लहरों की संख्या में भी कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के महीने में उत्तर एवं पूर्वी भारत के हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है तो वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है।

 

किन राज्यों में पड़ सकती है अच्छी ठंड

जैसा कि चित्र-1 में आप लाल और नारंगी रंग से देख सकते हैं इस वर्ष देश के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है यानी की रात में इस बार ठंड कम रहेगी।

इसके अलावा आप चित्र-2 में देख सकते हैं कि मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी स्थानों को लाल एवं नारंगी रंग से दर्शाया गया है।

इसका मतलब यह है कि मध्य भारत को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर दिन में भी ठंड कम रहेगी यानी की अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

इसके अतिरिक्त देश के उत्तर, उत्तर पश्चिम, केंद्रीय, पूर्व और उत्तर-पूर्व भागों में ठंडी (शीत) लहरों की संभावना सामान्य से कम रहेगी। यानि की इस वर्ष पिछले वर्षों के मुकाबले शीत लहर भी कम ही रहेगी।

देखे बैटरी से संचालित लहसुन कटिंग मशीन