खरीफ सीजन में पीएम फसल बीमा योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

जानें कौने-से डॉक्‍युमेंट हैं जरूरी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा की एक ढाल है. सही समय पर आवेदन और सही दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन कर किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

यह योजना न सिर्फ किसानों को आर्थिक सुरक्षा देती है, बल्कि उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर भी ले जाती है.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान के जोखिम से बचाना है.

यह योजना प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और रोगों से फसल को होने वाले नुकसान पर बीमा कवर देती है.

इस योजना की मदद से किसानों को न सिर्फ फसलों के नुकसान का मुआवजा मिलता है बल्कि किसानों को हिम्मत भी मिलती है.

इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पीएम फसल बीमा योजना के लिए कैसे आवेदन करें, किन दस्तावेजों की जरूरत होती है, कौन पात्र है, और इससे किसानों को क्या लाभ मिलते हैं.

 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

किसान पीएम फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट [https://pmfby.gov.in](https://pmfby.gov.in) पर जाएं.

यहां से किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, योजना की जानकारी ले सकते हैं और फॉर्म भर सकते हैं.

 

आवेदन के लिए जरूरी बातें

  • वेबसाइट पर किसान के रूप में रजिस्टर करें
  • फसल और जिले का चयन करें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • बीमा प्रीमियम का भुगतान करें

 

आवेदन फॉर्म भरने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  • वेबसाइट पर जाएं – [https://pmfby.gov.in](https://pmfby.gov.in)
  • किसान के रूप में पंजीकरण करें – मोबाइल नंबर, आधार नंबर और बैंक डिटेल दर्ज करें
  • लॉगिन करें – रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • फसल और गांव का चयन करें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • प्रीमियम का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें

 

फसल बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • जमीन के कागजात / खतौनी
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बोई गई फसल का विवरण

 

पीएम फसल बीमा योजना के लिए कौन पात्र है?
  • सभी सामान्य, सीमांत और लघु किसान
  • जिनके पास जमीन के कानूनी कागज हैं
  • किरायेदार किसान भी आवेदन कर सकते हैं (कुछ शर्तों के साथ)
  • जिन किसानों ने कृषि ऋण लिया है, उनके लिए बीमा अनिवार्य होता है

 

छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभ
  • बहुत कम प्रीमियम में बीमा सुविधा
  • प्राकृतिक आपदा में फसल नुकसान की भरपाई
  • बैंक ऋण चुकाने में मदद
  • मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसे मामलों में कमी
  • खेती करने का आत्मविश्वास बढ़ता है

 

योजना के अंतर्गत कौन-कौन सी फसलें आती हैं?
  • खरीफ फसलें: धान, मक्का, बाजरा, उड़द, मूंग, सोयाबीन आदि
  • रबी फसलें: गेहूं, चना, सरसों, जौ आदि
  • वाणिज्यिक फसलें: कपास, गन्ना, आलू, प्याज आदि

राज्य के अनुसार बीमा कराने वाली फसलें अलग-अलग हो सकती हैं, इसकी जानकारी [PMFBY पोर्टल](https://pmfby.gov.in) पर उपलब्ध है.

 

पीएम फसल बीमा योजना क्यों जरूरी है?

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अधिकतर किसान छोटे और सीमांत हैं.

मौसम की अनिश्चितता, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि जैसी आपदाएं फसलों को भारी नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को वित्तीय सुरक्षा देती है.

खाद बिक्री पर DBT लागू करने की उठी मांग, किसानों पर क्‍या होगा असर?