हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सितंबर के महीने में जानिए कैसी होगी बारिश

इस वर्ष दक्षिणपश्चिम मानसून अभी तक अच्छा नहीं रहा है।

देश के अधिकांश राज्यों में सामान्य से कम वर्षा हुई हैजिससे कई राज्य सूखे की चपेट में हैं।

यहाँ तक की कई ज़िलों में तो अगस्त महीने में सामान्य से बहुत ही कम बारिश हुई है जिससे किसानों के खेत की भूमि सूखने लगी हैकई जगह तो खेतों में दरारें आने लगी है।

यहाँ तक कि किसानों को बारिश के मौसम में सिंचाई का सहारा लेना पड़ रहा है।

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने देश में सितम्बर महीने के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

 

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

दक्षिणपश्चिम मानसून सीजन 2023 का अब अंतिम महीना बचा हुआ है। किसानों को अब इस महीने से काफी उम्मीदें हैं।

परंतु मौसम विभाग की मानें तो देश के अधिकांश हिस्सों में सितम्बर महीने में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कमजोर अल नीनो की स्थिति बनी हुई है जो कि अधिक तीव्र होने और अगले साल की शुरुआत तक बने रहने की संभावना है।

 

सितम्बर महीने में कैसे होगी वर्षा?

मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर 2023 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पूरे देश में सितंबर महीने के दौरान दीर्घकालिक औसत LPA के 91-109% वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

 1971-2020 के आकड़ों के आधार पर सितम्बर माह का दीर्घकालिक औसत LPA 167.9 मिमी है।

जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों और उससे सटे पूर्वी भारत के क्षेत्रहिमालय तलहटी और पूर्वीमध्य भारत एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

हालाँकि देश के शेष भाग के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

 

इन राज्यों में हो सकती है अच्छी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो सितम्बर महीने के दौरान चित्र में नीले रंगो से दिखाए गए क्षेत्रों जिसमें असमअरुणाचल प्रदेशमेघालयपश्चिमी उत्तर प्रदेशउत्तरी छत्तीसगढ़झारखंडबिहारउत्तराखण्डतेलंगाना राज्यों के अधिकांश ज़िले शामिल हैमें सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

September Rain forecast 2023

सितंबर 2023 में वर्षा की संभावना का पूर्वानुमान, source: भारतीय मौसम विभाग IMD

 

वहीं चित्र में पीले रंगों से दर्शाये गये क्षेत्रों जिनमें केरलतमिलनाडुदक्षिणी आंध्र प्रदेशकर्नाटकमहाराष्ट्रपश्चिमी मध्य प्रदेशगुजरातराजस्थानपंजाबहरियाणादिल्लीहिमाचल प्रदेशजम्मूकश्मीरलाद्दाख एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र शामिल हैके अधिकांश जिलों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं यदि तापमान की बात कि जाए तो सितंबर महीना गरम रहने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक सितम्बर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

देखे बैटरी से संचालित लहसुन कटिंग मशीन