मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने मानसून सीजन 2025 के लिए अगस्त और सितंबर महीने में होने वाली वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने जहाँ अगस्त महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई है तो वहीं सितंबर और अगस्त महीने के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
जून और जुलाई महीने तक मानसून सीजन 2025 का आधा सत्र बीत चुका है। इस दौरान जहां देश के कई राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है तो वहीं कई राज्यों में कम बारिश के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में अब किसानों को मानसून के शेष सत्र यानि अगस्त और सितंबर महीने से काफी उम्मीदें हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने अगस्त और सितंबर महीने के लिए मानसूनी वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
जिसमें मौसम विभाग ने इस दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 के दौरान अगस्त से सितंबर महीने में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जो दीर्घकालिक औसत LPA का 106 प्रतिशत है।
1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर अगस्त से सितंबर की अवधि के दौरान पूरे देश में वर्षा का दीर्घावधि औसत/ LPA 422.8 मिमी है।
इस दौरान देश के अधिकांश भागों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
इसमें भारत के पूर्वोत्तर और उसके आसपास के पूर्वी भारत के अनेक क्षेत्रों, मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।
अगस्त से सितंबर तक इन राज्यों में होगी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त और सितंबर महीने के दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
जैसा की नीचे दिए गए चित्र में नीले रंगों से दिखाया गया है।
वहीं अगस्त और सितंबर महीने में केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
जैसे की चित्र में पीले और हरे रंगों से दिखाया गया है।
अगस्त महीने में कैसी होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त 2025 में पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है, जो औसत LPA का 94 से 106 प्रतिशत है।
1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर अगस्त के दौरान पूरे देश में वर्षा का दीर्घकालिक औसत 254.9 मिमी है।
अगस्त महीने में देश के अनेक भागों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
सिवाय मध्य भारत के कई भागों, प्रायद्ववीपीय भारत के पश्चिमी भागों, पूर्वोत्तर भारत तथा पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों को छोड़कर, जहाँ वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है। जैसे की नीचे चित्र में बताया गया है।
अगस्त महीने में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में अनेक स्थानों पर सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
वहीं केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में अगस्त महीने के दौरान सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
इन कृषि यंत्रो को अनुदान पर लेने हेतु किसान जल्द से करें आवेदन