Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

कई वेदर सिस्टम एक्टिव, 11 जिलों में लू का अलर्ट

Posted on June 7, 2022June 7, 2022

10 के बाद शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी

 

वर्तमान में कई वेदर सिस्टम एक्टिव है। मध्य प्रदेश में 72 घंटे बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।9 जून के बाद प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है और 15 जून के बाद कभी भी प्रदेश में मानसून  मालवा के रास्ते से दस्तक दे सकता है। एमपी मौसम विभाग ) ने आज मंगलवार 7 जून 2022 को 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 9 से 10 जून के पश्चात दक्षिण मप्र में खंडवा, खरगोन, बैतूल, सिवनी, बालाघाट व मंडला में बारिश होगी।

लू का येलो अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग  के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान नौगांव और खजुराहों में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही सतना, उमरिया, नौगांव, खजुराहों, दमोह, ग्वालियर और दतिया में हीट वेव का असर देखने को मिला । आज मंगलवार 7 जून 2022 को 11 जिलों सागर और रीवा संभाग के जिलों के साथ ग्वालियर और दतिया जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।अभी तीन दिन तक मध्य प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है।तापमान में भी एक-दो डिग्री का उतार-चढाव देखने को मिलेगा।

 

तापमान में इजाफा

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है और इसी चक्रवात से लेकर पूर्वी मप्र से होकर आंध्र प्रदेश तक भी एक ट्रफ बना हुआ है।वही बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, जिसके आगे बढ़ने पर 10 जून से प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होगी और तापमान में कमी आते ही वातावरण में नमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

15 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में अभी प्री मानसून की गतिविधियां नहीं दिखाई दे रही है, लेकिन 10 जून से मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मानसून पूर्व की हलचलें शुरू होंगी और फिर वातावरण में नमी आना शुरू होगी, जिससे बादल छाएंगे। 15 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है।
जून के दूसरे सप्ताह में इंदौर में प्री मानसून की गतिविधि के तहत गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

भोपाल में 16 के बाद, ग्वालियर में 22 से 24 जून के बीच तो इंदौर में 18-20 तक पहुंचने की संभावना है।

 

MP Weather: कई वेदर सिस्टम एक्टिव, 11 जिलों में लू का अलर्ट, 10 के बाद शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी

source : mpbreakingnews

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan