हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

औषधीय सब्जी माल करेले सबसे महंगे

 

करेले सबसे महंगे

 

कभी मुफ्त में मिलने वाले माल करेले अथवा ग्रामीण भाषा में किकोड़ा फल वर्तमान में ₹200 किलो तक बिक रहा है|

बारिश के दिनों में पहाड़ी क्षेत्र या विशेषकर मालवा निमाड़ क्षेत्र में खेतों के किनारे किनारे सावन के महीने में किकोड़ा फल आसानी से मिल जाते थे|

जिसकी सब्जी स्वादिष्ट बनने के साथ-साथ पौष्टिक भी रहती है आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसका बहुत अधिक महत्व है|

माना जाता है कि इसके उपयोग से शरीर में वर्ष भर तापमान नियंत्रित रहता है तथा स्वास की बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है|

 

लोग हाथों हाथ इसे खरीद रहे

वर्तमान समय में कहीं-कहीं पर दिखाई देने वाली यह सब्जी ₹ ₹150 किलो से लेकर 200 प्रति किलो तक आसानी से बिक जाती है लोग हाथों हाथ इसे खरीद रहे है|

वरिष्ठ कृषक मूलचंद पाटीदार, बद्री बछानिया, ने बताया कि मूल रूप से यह फल खेतो के आसपास लगी बागर में ही फलता फूलता है|

लेकिन कीटनाशक दवाइयों के उपयोग से इसका कंद खत्म हो गया है तभी इसकी कमी आ गई|

वास्तव में इसका कंद जहां पर लगा रहता है वहां पर वर्ष में बारिश के दिनों में अपने आप इसकी पैदावार आ जाती है|

 

यह सब्जी खाने के अनेक फायदे 

चिकित्सक हेमंत पटेल ने बताया इसका वास्तविक गुण सामान्य करेले से भिन्न है|

यह ब्लड प्रेशर और शुगर में फायदेमंद है स्वाद में कड़वापन रहने के साथ-साथ यह रेशेदार सब्जी है इसमें बारीक बारीक रोम फाइबर का काम करते हैं|

जो ब्लड सरकुलेशन को उचित बनाने में सहायक रहते हैं इस सब्जी का उपयोग वर्ष में एक या दो बार हो जाना चाहिए|

सोशल मीडिया पर इसके अनेक फायदे दिखाए जाने के चलते इसकी मांग बढ़ गई है लोग हाथों हाथ इसे खरीद लेते हैं|

आदिवासी समुदाय के लोग इसकी पहचान रखते हैं उन्हें जानकारी रहती है|

यह कहां पर पैदावार होगी उस स्थान से तोड़ लेते हैं कुछ लोग व्यवसायिक रूप से भी लगाने लगे हैं|

– सुनिल योगी

 

यह भी पढ़े : जानिए इस वर्ष आपके जिलें में कौन सी कंपनी ने किया है फसल बीमा और क्या हैं उनके टोल फ्री नम्बर

 

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश में क्या है बारिश का पूर्वानुमान

 

यह भी पढ़े : इन राज्यों में सोयाबीन की फसल में लग सकते हैं यह कीट एवं रोग

 

 

शेयर करे