मौसम विभाग ने 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

जारी है लू का प्रभाव

 

मध्य प्रदेश के मौसम में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं।

मप्र मौसम विभाग ने अभी भी प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज बुधवार को जारी मौसम की दैनिक रिपोर्ट में आने वाले 24 घंटों के मौसम की संभावनाएं बताई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, शाजापुर और आगर में लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

 

पिछले 24 घंटो के दौरान मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा।

केवल राजगढ़, खरगौन, खंडवा और रतलाम जिले लू से प्रभावित रहे।

अधिकतम तापमान इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से बहुत अधिक रहा जबकि भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और अन्य संभाग के जिलों में सामान्य रहा।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : जानिए किस भाव पर मिलेगा यूरिया, डीएपी एवं एनपीके खाद

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।