Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

मानसून पूर्वानुमान : जानिए अगस्त एवं सितम्बर महीने में कैसी होगी वर्षा

Posted on August 3, 2022August 3, 2022

मानसून वर्षा का पूर्वानुमान

 

जुलाई महीने के समाप्त होते ही मानसून का आधा समय बीत गया है, अब मानसूनी बारिश के कुल दो माह शेष रह गए हैं। इस वर्ष अभी तक मानसूनी बारिश का वितरण देश भर में असामान्य रहा है।

इस वर्ष जहाँ देश के दक्षिणी एवं पश्चिमी राज्यों में सामान्य से ज़्यादा बारिश हुई है तो वहीं देश के उत्तर एवं पूर्वी राज्यों में कम वर्षा के चलते सूखे की स्थिति बनी हुई है।

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने अगस्त एवं सितंबर महीने में मानसूनी वर्षा के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

 

जारी किए गए पूर्वानुमान में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 2022 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन की दूसरी अवधि अगस्त से सितम्बर माह के दौरान सामान्य वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पूरे देश में बारिश सामान्य (दीर्घकालिक औसत एलपीए का 94 से 106 प्रतिशत) होने की संभावना है।

जिसमें पश्चिमी तट, पश्चिम मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत को छोड़कर दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी तट के कई भागों और पूर्व मध्य, पूर्व तथा पूर्वोतर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे बारिश होने की सम्भावना है।

 

अगस्त महीने में किस राज्य में होगी कैसी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पूरे देश में 2022 अगस्त की औसत वर्षा सामान्य (एलपीए का 94 से 106%) होने की संभावना है।

जिसमें वर्ष 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में अगस्त की वर्ष एलपीए 254.9 मिमी है।

दक्षिण पूर्व भारत, उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के पश्चिमी मध्य भारत और पूर्व मध्य, पूर्व तथा पूर्वोतर भारत के अनेक भागों में सामान्य से नीचे बारिश होने का अनुमान है।

Rainfall monsoon forecast aAugust 2022

चित्र में दिखाए गए नीले रंग के अनुसार अगस्त महीने में तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक के पूर्वी हिस्सों में, उत्तर प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं जम्मू एवं कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिमी कर्नाटक, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर पूर्वी राज्यों में सामान्य से कम वर्षा होने की सम्भावना है।

 

अगस्त-सितम्बर महीने में कहाँ होगी कैसी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पूरे देश में 2022 अगस्त की औसत वर्षा सामान्य (एलपीए का 94 से 106%) होने की संभावना है।

जिसमें वर्ष 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में अगस्त की वर्ष एलपीए 422.8 मिमी है।

rainfall forecast august and september

इस दौरान देखें तो राज्यवार चित्र में दिखाए गए नीले रंगों के अनुसार तमिलनाडु, पूर्वी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।

वहीं चित्र में दर्शाए गए लाल एवं पीले रंगो के अनुसार केरल, पश्चिमी कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्से एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज़िलों जम्मू कश्मीर एवं पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत सिंचाई उपकरणों हेतु आवेदन करे

 

यह भी पढ़े : इस तारीख से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सब्सिडी पर पॉली हाउस, शेड नेट हाउस एवं प्लास्टिक मल्चिंग लगाने हेतु आवेदन करें
  • सोयाबीन में लग रहे पीले रंग के घातक रोग को कैसे रोके
  • आज 2 संभाग 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • इस पेड़ की खेती कर बस इतने सालों में ही बन जाएंगे करोड़पति
  • किसानों को पौधों पर दिया जायेगा अनुदान, यहाँ करना होगा आवेदन
  • सम्पूर्ण भारत का अगस्त 13, 2022 का मौसम पूर्वानुमान
  • KCC बनवाने के लिए इन कागजातों की जरूरत पड़ती है
  • मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
  • क्या खेती की जमीन बेचने पर टैक्स देना पड़ता है….?
  • अब नहीं है डरने कि जरुरत, लम्पी स्किन रोग की वैक्सीन हुई लांच

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • indore mandi bhavIndore Mandi Bhav | इंदौर मंडी के भाव
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Agar Mandi Bhav आगर मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan