हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का 12 अक्टूबर, 2020 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्वी भागों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब प्रभावी होकर डिप्रेशन बन गया है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में डीप डिप्रेशन बन सकता है और इसके आंध्र प्रदेश के तटों से 12 अक्टूबर की रात तक लैंडफॉल करने की संभावना है।

दक्षिणी आंध्र प्रदेश के ऊपर हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी पर बनी डिप्रेशन से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक होते हुए अरब सागर के मध्य भागों तक एक ट्रफ रेखा बन गई है।

 

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

कोंकण गोवा, कर्नाटक, रायलसीमा और केरल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

तमिलनाडु, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरीं।

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के तटीय भागों में तेज़ हवाएँ चलने और मूसलाधार वर्षा होने की भी संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिणी तटीय ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, रायलसीमा और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

आंतरिक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी भागों, दक्षिणी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

महाराष्ट्र से सटे दक्षिणी गुजरात में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों सहित पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय राज्यों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क ही बना रहेगा।

 

यह भी पढ़े : बाढ़ एवं कीट-रोगों से हुए नुकसान का किसानों को दिया जायेगा मुआवजा

 

शेयर करे