MP Weather : झमाझम बारिश का दौर, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार में है। सोमवार को 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 9 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी है।

रविवार को भी कई जिलों में तेज बारिश हुई। अब तक प्रदेश में 6.4 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इनमें सागर, दमोह, बैतूल, देवास, आलीराजपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा और अनूपपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के अन्य जिलों भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, राजगढ़ और आगर-मालवा में भी कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

 

प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश

रविवार को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। सीहोर में दिन के समय घने बादलों के कारण अंधेरे जैसे हालात बन गए, जबकि शाजापुर में 28 मिमी बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर पहुंच गई।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सबसे अधिक बारिश छिंदवाड़ा में दर्ज की गई, जहां ढाई इंच से ज्यादा पानी बरसा।

इसके अलावा सिवनी, उज्जैन, श्योपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, गुना, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सीधी, बालाघाट, शाजापुर, भिंड, विदिशा, सीहोर, मंदसौर और पांढुर्णा में भी बारिश का दौर बना रहा।