हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मानसून अपडेट 2023 : अब 24 से 28 जून के दौरान यहाँ होगी झमाझम बारिश

इस वर्ष मानसून में देरी होने से अभी तक खरीफ फसलों की बुआई का काम बहुत धीमे चल रहा है।

देश में इस वर्ष एक तो वैसे ही मानसून 7 दिनों की देरी से आया था वहीं चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के चलते इसकी रफ़्तार पर भी ब्रेक लग गया था परंतु चक्रवात के निकल जाने के बाद अब यह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मानसून ने अब देश के अधिकांश राज्यों में दस्तक दे दी है वहीं कई राज्यों को पूरी तरह कवर कर लिया है।

दक्षिणपश्चिम मानसून की सीमा रेखा अभी अलीबाग़सोलापुरउदगीरनागपुरमंडलासोनभद्र बक्सर सिद्धार्थनगर, पंतनगरबिजनौरयमुनानगरऊना और द्रास से होकर गुज़र रही है।

 

24 से 28 जून के लिए मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून 24 जून के दिन जम्मूकश्मीरलद्दाखहिमाचल प्रदेशउत्तर प्रदेशहरियाणापूर्वी मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है वहीं बिहारझारखंडपश्चिम बंगालउड़ीसाकर्नाटकआंध्र प्रदेशतेलंगानातमिलनाडुकेरल एवं पूर्वउत्तर के सभी  राज्यों को पूरी तरह कवर कर चुका है।

देखा जाए तो मानसून ने देश के अधिकांश राज्यों को कवर कर लिया है जिसके चलते देश के अधिकांश हिस्सों में अब बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में पहुँचा मानसून 

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून प्रदेश के जबलपुर संभाग के कुछ जिलों (मंडलाबालाघाटसिवनी), शलडोल व रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में पहुँच चुका है।

जिसके चलते मध्य प्रदेश में 24 जून से 28 जून के दौरान सभी जिलों के अधिकांश हिस्सों में गरजचमक के साथ ही बारिश की गतिविधियाँ जारी रहने का अनुमान है।

वहीं इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

 

राजस्थान कब पहुँचेगा मानसून

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक़ आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहने तथा आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून अगले 2-4 दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना है।

वहीं 26 से 28 जून के दौरान दक्षिणपूर्वी राजस्थान के कोटाउदयपुर संभाग व आसपास के इलाक़ों में कहींकहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े : किसानों को मिलता है सीधे 3 लाख का लोन, वो भी कम ब्याज पर

 

यह भी पढ़े : PM Kisan Yojana : सभी क‍िसानों के ल‍िए शुरू हुई यह नई सुव‍िधा

 

शेयर करें