Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

प्री मानसून एक्टिविटी फिर शुरू, 7 संभागों में बारिश के आसार

Posted on June 11, 2022June 11, 2022

बिजली गिरने का अलर्ट

 

15 जून के बाद मध्यप्रदेश में मानसून इंदौर, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, मंडला, शहडोल से एंट्री हो लेगा और 20-22 जून तक मानसून प्रदेशभर में एक्टिव हो सकता है।

 

मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मानसून के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख भी दक्षिण–पश्चिमी हाे गया है और वातावरण में नमी बढ़ने लगी है।

ऐसे में एमपी मौसम विभाग ने आज शनिवार 11 जून 2022 को 7 संभागों और 3 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है वही बिजली गिरने और चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

बारिश की संभावना जताई गई है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान  खजुराहों, नौगांव, रीवा, दतिया और सीधी में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वही अनूपपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, रायसेन, विदिशा, शाजापुर, बैतूल और नर्मदापुरम में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।

आज शनिवार 11 जून 2022 को 7 संभागों इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, सागर, जबलपुर और 3 जिलों अनूपपुर, अशोकगर और ग्वालियर में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

वही गरज चमक के साथ बिजली चमकने गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

15 जून के बाद मानसून प्रदेशभर में एक्टिव हो सकता है

एमपी मौसम विभाग की मानें तो कई जिलों में प्री मानसून की बारिश होना शुरू हो गई है और 13 जून से पूरे प्रदेश में बारिश होने लगेगी।

15 जून के बाद मध्यप्रदेश में मानसून इंदौर, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, मंडला, शहडोल से एंट्री हो लेगा और 20-22 जून तक मानसून प्रदेशभर में एक्टिव हो सकता है।

शनिवार को इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश होने के आसार है।शनिवार से गर्मी से राहत दिखाई देगी और पारा 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर को देखते हुए शनिवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 40 से 50 किमी की गति से तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : किसानों की बल्ले-बल्ले! इन कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक
  • आधार, पैन कार्ड लिंक : 30 जून आखिरी तारीख, ऐसे जोड़ें दोनों दस्तावेज
  • कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त?
  • इस घास की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • धान की रोपाई के लिए पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन करें
  • दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है पौष्टिक आहार
  • इस तारीख को किसानो के खाते में सीएम डालेंगे 6500 करोड़ रूपये
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan