धूप-उमस के बीच पारे में 3 डिग्री तक घट-बढ़, सुबह से देर रात के बीच दो दर्जन जिलों में बौछारें
प्रदेश में अब तक दीर्घावधि औसत से 38 प्रतिशत कम बारिश दर्ज
बेरुखी मिटेगी
दो जुलाई को नया पश्चिमी सक्रिय होने के बाद बारिश में आएगी तेजी राजधानी सहित अधिकांश जिलों में दो दिन बाद बारिश की रफ्तार बढ़ेगी।
2 जुलाई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर जुलाई के पहले सप्ताह में सामान्य बारिश के साथ देखने को मिलेगा।
इस बीच रुक-रुककर बारिश का दौर प्रदेशभर में जारी रहेगा। रविवार तक प्रदेश में मानसून नॉदर्न लिमिट मंडला, इंदौर से आगे नहीं बढ़ी है।
लेकिन अगले दो से तीन दिन बाद इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है, जिससे मानसून प्रदेश को तेजी से कवर कर सकता है।
रविवार को सुबह से देर शाम के बीच दो दर्जन से अधिक जिलों में बौछारें पड़ीं, जबकि इस बीच कई जिलों में धूप और उमस के बीच पारे में 3 से 4 डिग्री तक की घट-बढ़ रही है। प्रदेश में औसत पारा 36 डिग्री रहा।
भोपाल में 1.7 डिग्री गिरकर 34.6 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से आधा डिग्री अधिक है।
मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से अब तक दीर्घावधि औसत से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी में 67 फीसदी और पश्चिमी हिस्से में औसत से 10 प्रतिशत तक कम दर्ज हुई है।
भोपाल में एक जून से अब कुल 237 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 104.3 मिमी ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार दो दिन बाद बारिश तेजी पकड़ेगी, जिससे जुलाई के पहले सप्ताह में सामान्य वारिश की उम्मीद है।
सुबह से देर रात तक यहां बौछारें पड़ीं
रविवार को करीब दो दर्जन जिलों के शहरों में बौछारें पड़ीं। इनमें नीमच, मंदसौर, सागर, रतलाम, गुना, अशोकनगर, देवास, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, झाबुआ, इंदौर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला. डिंडोरी, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल के साथ हो श्योपुरकला, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, उब्जैन, शाजापुर, राजगढ़ में सुबह से देर रात के तक कुछ जगह बौछारें पड़ीं।
आज यहां मध्यम बारिश का अलर्ट
सोमवार को बड़वानी, अलीराजपुर, धार, बालाघाट में कुछ जगह तेज बारिश का अलर्ट है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, झाबुआ. इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा. छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांदुर्णा में जगह मध्यम से कुछ जगह हल्की बारिश होगी।
