खेती नही, जैविक खाद बनाकर आत्मनिर्भर बन गई रजनी

महिला किसान से प्रेरित हो रही है महिलाएं

स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद आया बदलाव

बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 19 किमी दूर ग्राम बसाड़ निवासी रजनी बर्मा जैविक खाद बनाकर आत्मनिर्भर बन गई।

साल 2018 में नर्सरी शुरू कर सात साल में वह खाद बनाकर सालाना तीन लाख से अधिक कमाई करने लगी।

अब अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही है। रजनी ने कृषि सखी के रूप में भोपाल से ट्रेनिंग ली। आजीविका मिशन के सांईराम स्व सहायता समूह से जुड़कर इन्हें भेजा।

वहां से ट्रेनिंग के बाद जैविक खाद व जैविक दवाइयां बनाना भी सीखा भोपाल में आयोजित आजीविका मेला उन्होंने सिर्फ दो दिन में ही 9 हजार अधिक मूल्य का जैविक खाद और जीवामृत बेचा।

बाद के साथ रजनी जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र जैसी जैविक दवाइयां भी बनाती है।

 

स्वदेशी जैविक खाद मिट्टी और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमोल देशमुख ने बताया, रासायनिक खादों से मिट्टी और स्वास्थ्य दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी सोच के साथ उन्होंने जैविक खाद बनाना शुरू किया।

खाद बनाने वे बरगद के पेड़ के नीचे की मिट्टी, नीम के पत्ते, पाला और गाय का गोबर एक गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक देती हैं।

लगभग 45 दिन के बाद यह मिश्रण अच्छी गुणवत्ता के खाद का रूप ले लेता हैं। ले लेता हैं। रजनी को 4-5 क्विंटल खाद बनाने में 10 से 12 हजार रुपए का खर्च आता है।

 

मोहना संगम रोड पर डाली नई यूनिट

  • रजनी ने अपनी कार्ययोजना के अनुसार, एक नई यूनिट की स्थापना जिला मुख्यालय के मोहना संगम पर की है।
  • यूनिट में गोमूत्र से अर्क तैयार किया जाता है, जो जैविक खेती के लिए लाभदायक है। उपकरणों के सहयोग से गोमूत्र अर्क बनाने की प्रक्रिया आसान है।
  • उपकरण में एक बार में 25 लीटर गोमूत्र डाला जाता है, जिसे फिल्टर होने में लगभग एक दिन का समय लगता है। इसके बाद लगभग 15 लीटर शुद्ध गोमूत्र प्राप्त होता है।
  • गोमूत्र अर्क एक प्राकृतिक कीटनाशक के तौर पर उपयोग करने से फसलों पर लगने वाले कीड़े एवं फंगस से बचाव करता है। वहीं पौधों की अच्छी ग्रोथ में भी मददगार है।

सफलता के लिए बड़ी डिग्रियां नहीं, बल्कि प्रबल इच्छाशक्ति, मेहनत और सही दिशा जरूरी होती है। आज गांव और आसपास की महिलाएं और किसान भी जानकारी लेने आते हैं। रजनी वर्मा

Gangadhar Farm Equipments – Bharat Agritech Krishi Mela में शानदार ऑफर और विशेष डिस्काउंट!