Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

समर्थन मूल्‍य पर मूंग खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख बढी

Posted on May 20, 2023

राज्य सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।

इस भाव में किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। प्रदेश के 32 जिलों में मूंग की खरीदी की जाएगी।

 

जानें रेट-नियम और नई डेट

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की शिवराज सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है।

राज्य सरकार ने ग्रीष्‍मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदी के पंजीयन की तारीख को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

पंजीयन की आज आखरी डेट थी। राज्य सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।

इस भाव में किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। प्रदेश के 32 जिलों में मूंग की खरीदी की जाएगी।

 

31 मई तक करा सकते है पंजीयन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है मध्यप्रदेश सरकार।किसान हित में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण फैसला।

किसान भाई अब 31 मई तक कर सकेंगे ग्रीष्मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन।

किसान भाइयों आपके हित को देखते हुए राज्‍य सरकार द्वारा ग्रीष्‍मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदी के पंजीयन की तारीख दिनांक 31.05.2023 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

विपणन वर्ष 2023-24 में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया 08 मई से शुरू हो चुकी है।

अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए
प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है मध्यप्रदेश सरकार।

➡️किसान हित में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण फैसला।

➡️किसान भाई अब 31 मई तक कर सकेंगे ग्रीष्मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन।#शिव_राज_में_विश्वास pic.twitter.com/QfoyVgYYUW

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 19, 2023

 

इन 32 जिलों में होगी मूंग की खरीदी

प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं।

इंदौर सहित नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट में पंजीयन केन्द्र खोले गए हैं।

यह भी पढ़े : इस वर्ष मानसून के आने में हो सकती है देरी

 

यह भी पढ़े : सरकार गाय पालने वालों को हर महीने दे रही है इतनी बड़ी रकम

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023
  • गुलाबी लहसुन है वरदान, खासियत और फायदे ऐसे की जानकर हैरान रह जाएंगे
  • PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी
  • 20 जिलों में बारिश-ओले के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ही हर महीने दिए जाएँगे 10 हजार रुपए
  • अब नीली हल्दी की खेती से किसानों को हो रहा बंपर मुनाफा
  • सफेद बैंगन की खेती कुछ ही महीनों में कर देगी मालामाल
  • जून-जुलाई में इन फलों की करें खेती
  • किसानों को मिलता है सीधे 3 लाख का लोन, वो भी कम ब्याज पर

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan