Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की पंजीयन प्रक्रिया और नियम

Posted on January 23, 2023January 22, 2023

गेहूं खरीदी

 

प्रदेश के किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी।

इससे संबंधित नियम भी तय किए गए हैं, जो किसानों के लिए जानना बेहद आवश्यक है।

 

प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल जल्द समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके लिए नियम भी तय कर दिए गए हैं। वही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

सेंटर और तारीख के चुनाव की जिम्मेदारी स्वयं किसानों को दी गई है।

किसान अपनी सुविधा के अनुसार सेंटर और तारीख का चयन कर सकेंगे।

 

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

इसके साथ ही ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील, सहकारी समिति और विभिन्न संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र और एमपी किसान एप पर किसान निशुल्क तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

एमपी ऑनलाइन किओस्क कॉमन सर्विस सेंटर लोक सेवा केंद्र और प्राइवेट साइबर कैफे पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों को प्रति पंजीयन ₹50 शुल्क चुकाना अनिवार्य होगा।

 

नियम तय

  • प्रदेश के 10 संभाग सहित सभी जिलों के 3480 सेंटर पर किसान रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जिलेवार सेंटर की सूची भी जारी की गई है।
  • किसान की भूमि यदि 1 जिले के अन्य गांव में है तो पंजीयन के समय किसानों को दूसरे गांव की फसल के रकवे अपने पंजीयन में जोड़ने होंगे।
  • इसके अलावा यदि किसानों की भूमि अन्य जिले में है तो किसानों को अपनी समग्र सदस्य आईडी और आधार का उपयोग करते हुए अन्य जिले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

 

कुछ दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य 

  • वहीं किसानों को पंजीयन करते समय कुछ दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा।
  • जिसने जमीन की किताब के अलावा आधार कार्ड और बैंक अकाउंट का पासबुक साथ होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा बैंक अकाउंट का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा गया कि यह दिखाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो भुगतान में देरी हो सकती है या भुगतान की राशि अटक सकती है।
  • भू अभिलेख सहित आधार कार्ड खातिर खसरे में दर्ज नाम पर ही किसान का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।
  • किसी भी त्रुटि में किसानों को संबंधित अधिकारी से जाकर तत्काल इसे सही कराना अनिवार्य होगा।

 

राशि का भुगतान

गेहूं बेचने के बाद किसानों को उनकी राशि का भुगतान उनके द्वारा पंजीयन के दौरान दिए गए खाते में होगा।

इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक रहना आवश्यक है।

 

गेहूं खरीदी रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी से शुरू

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी से शुरू होगी।

25 फरवरी तक किसान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

पंजीयन के लिए किसान अपनी सुविधा के अनुसार तिथि और सेंट्रल का चुनाव कर सकेंगे।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन के शुल्क भी तय किए गए हैं।

50 रुपए के फीस के साथ किसान गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

 

महत्वपूर्ण निर्देश
  • इसके साथ ही किसानों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन में दर्ज कराया गया नाम आधार से अलग ना हो। ऐसी स्थिति में किसान को आधार केंद्र नियर पोस्ट ऑफिस में जाकर अपने आधार के नाम में संशोधन कराना अनिवार्य होगा।
  • वहीं यदि किसान का नाम भू अभिलेख से अलग है तो किसान को राजस्व अधिकारी से संपर्क कर भू अभिलेख में नाम संशोधित कराना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के पंजीयन की तारीख तय

 

यह भी पढ़े : सिर्फ खेती नहीं, इन कामों के लिए भी मिलता है 3 लाख तक का KCC लोन

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सोयाबीन की बुआई से पहले किसान अपने खेतों में करें यह काम
  • 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • डॉलर चना मंडी भाव
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी एक हजार रुपए की राशि
  • सोयाबीन मंडी भाव | 09 जून 2023
  • पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इन्हें मिलेंगे 10 हजार
  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan