मध्यप्रदेश में 10 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई

रबी सीजन बुवाई

 

चालू रबी सीजन में त्यौहारों के कारण फसलों की बुवाई धीमी गति से चल रही है।

इस वर्ष राज्य में गेहूं का रकबा कम कर दलहनी एवं तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है उनका लक्ष्य बढ़ाया गया है।

प्रदेश में खरीफ फसलों की कटाई में देरी की वजह से रबी की रफ्तार कम हुई है।

वैसे इस वर्ष पर्याप्त नमी के कारण बेहतर उत्पादन की संभावना है।

28 अक्टूबर तक म.प्र. में 10.43 लाख हे. में बुवाई हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 9.21 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई थी।

 

10.43 लाख हेक्टेयर में बोनी

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 107 लाख 33 हजार हेक्टेयर है।

इस वर्ष 139.06 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें ली जाएंगी। कृषि विभाग के मुताबिक अब तक 10.43 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

इसमें राज्य की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 1.72 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 0.62 लाख हे. में गेहूं बोया गया था।

दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 2.25 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 2.99 लाख हे. में हुई थी।

अन्य फसलों में अब तक मटर 69 हजार हे. में, मसूर 85 हजार हे. में बोई गई है।

 

प्रमुख फसल की बोनी

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 4.70 लाख हे. में हुई है जबकि इस वर्ष 13.07 लाख हे. लक्ष्य रखा गया है।

वहीं अलसी की बोनी 16 हजार हेक्टेयर में हुई है। इस वर्ष गन्ना 1.40 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा, बुवाई की शुरुआत हो रही है।

प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 1.78 लाख हे. में, दलहनी फसलें 3.78 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 4.86 लाख हे. में बोई गई हैं।

 

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई

28 अक्टूबर 2022 तक (लाख हे. में)

फसल लक्ष्य बुवाई
गेहूं 89.03 1.72
जौ 0.52 0.06
चना  24.47 2.25
मटर 2.8 0.69
मसूर 6.49 0.85
सरसों 13.07 4.7
अलसी  1.27 0.16
गन्ना 1.4 0.01

source : krishakjagat

यह भी पढ़े : युवाओं को दिया जायेगा माली प्रशिक्षण, करें आवेदन

 

यह भी पढ़े : किसान सिर्फ 200 रुपए के निवेश में पाएं 3000 की पेंशन

 

शेयर करें

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।