PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।
जानें कैसे 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा 18,640 करोड़ रुपए का लाभ और e-KYC की पूरी प्रक्रिया।
देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए इसे किसानों के प्रति मोदी सरकार की ‘अटूट प्रतिबद्धता’ बताया।
2.15 करोड़ महिला किसानों को मिलेगा लाभ
इस बार की किस्त की खास बात यह है कि इसमें 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को वित्तीय सहायता मिलेगी।
यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गांवों में महिला सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करेगा
किसान घर बैठे ऐसे पूरा करें e-KYC
सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों को ही मिले। इसके लिए e-KYC अनिवार्य है।
किसान इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं:
- फेस ऑथेंटिकेशन ऐप: बिना OTP या बायोमेट्रिक के घर बैठे चेहरा दिखाकर e-KYC करें।
- Know Your Status (KYS): पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर अपनी पात्रता और आधार लिंकिंग की स्थिति जांचें
- किसान-eMitra: AI आधारित वॉइस चैटबॉट जो 11 क्षेत्रीय भाषाओं में 24×7 जानकारी प्रदान करता है।
पात्र किसानों तक ही पहुंचेगा लाभ
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए मजबूत सत्यापन प्रणाली लागू की है कि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचे।
इसके तहत:
- अपात्र या दिवंगत लाभार्थियों को सूची से हटाया जाता है।
- संपन्न किसानों के लिए Voluntary Surrender की सुविधा भी दी गई है।
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे PM-Kisan पोर्टल पर अपनी जानकारी जांच लें और समय पर e-KYC पूरा करें, ताकि 13 मार्च को जारी होने वाली किस्त का लाभ उनके खातों में समय पर पहुंच सके।
