देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को लेकर सरकार ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है।
देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह किस्त 20 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में जारी की जाएगी।
इस दिन पात्र किसानों को 2,000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं।
अब तक किसानों को 22 किस्तों का लाभ मिल चुका है और जल्द ही 23वीं किस्त जारी होने वाली है।
Direct support, stronger farmers!
Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment pic.twitter.com/W9QtUiTyFk
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2026
इन किसानों की रुक सकती है किस्त
सरकार के अनुसार, कुछ किसानों की किस्त इस बार भी अटक सकती है। जिन लाभार्थियों ने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें भुगतान में दिक्कत आ सकती है।
इसके प्रमुख कारण हैं:
- e-KYC पूरा न होना
- फार्मर आईडी का अभाव
- आधार और बैंक खाते की जानकारी में मेल न होना
- बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड में त्रुटि
- भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अधूरा होना
ऐसे किसानों को जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कराने की सलाह दी गई है।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Farmers Corner सेक्शन में जाएं
- “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपकी पात्रता और किस्त की स्थिति दिखाई दे जाएगी
यहां e-KYC, आधार-बैंक सीडिंग और भूमि सत्यापन की स्थिति भी देखी जा सकती है।
रुकी हुई किस्त भी मिल सकती है
यदि किसी किसान की पिछली किस्त तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से रुक गई थी और अब उसने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, तो उसे आगे फिर से योजना का लाभ मिल सकता है।
कई मामलों में सत्यापन पूरा होने के बाद पुरानी रुकी हुई किस्त भी जारी कर दी जाती है।
