Weather MP : आज भी MP के कई जिलों में आंधी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल समेत कई शहरों में बारिश से गर्मी का असर कम हुआ है, जबकि श्योपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।

👉 मध्य प्रदेश में मानसून से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई है।

👉 मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी अधिकांश जिलों में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

👉 विभाग ने गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के ऊपर सक्रिय तीन चक्रवाती परिसंचरण प्रणालियों के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं।

भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है।

इस दिन तक मानसून आयेगा

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य तिथि से कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है।

जहां आमतौर पर प्रदेश में मानसून 15 जून तक प्रवेश कर जाता है, वहीं इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है।

केरल में मानसून 4 जून को पहुंच चुका है और सामान्यतः वहां पहुंचने के करीब 15 दिन बाद मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री होती है, इसी आधार पर प्रदेश में मानसून आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है।

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।