हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

32 जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिन में कई शहरों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।

वहीं नमी के चलते लोकल सिस्टम भी सक्रिय हो रहा है।

मई के आखिर तक मौसम ऐसे ही बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

नौतपा की शुरुआत के साथ ही बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

 

22 मई से सक्रिय होगा नया सिस्टम

मध्य प्रदेश में मौसम बदलने वाला अधिकांश जिलों में जहां लू और गर्मी देखने को मिल रही है।

वही सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की जा रही है।

शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उमरिया में बारिश देखने को मिली है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जगह पर मौसम शुष्क बना हुआ है।

बारिश का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

 

25 मई से मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू

वही 25 मई से मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने वाला है।

2 दिन के बाद कई स्थानों पर चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया।

शुक्रवार को कोई जिले में लू का प्रभाव नहीं देखा गया है।

उमरिया उज्जैन , सतना सागर जिला खंडवा जबलपुर में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया गया जबकि इंदौर ग्वालियर गुना सहित भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

नर्मदा पुरम और जबलपुर संभाग के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जाएगा।

 

मौसम में बदलाव

बुधवार और गुरुवार को इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर चंबल और जबलपुर संभाग के जिले में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क रिकॉर्ड किया हुआ है।

जीरापुर खातेगांव सीहोर में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

वहीं दतिया में भी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

शोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़ में मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : इस वर्ष मानसून के आने में हो सकती है देरी

 

यह भी पढ़े : सरकार गाय पालने वालों को हर महीने दे रही है इतनी बड़ी रकम

 

शेयर करें