हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

हवा का रूख बदला, तापमान में उतार-चढ़ाव, फिर बदलेगा मौसम

अगले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 25 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है,जिसके कारण उत्तरी हवा चलने के आसार कम है और तापमान में गिरावट नहीं आएगी।

वही मार्च महीने से अधिक गर्मी पड़ेगी और तापमान 40 तक पहुंच सकता है।

 

2 वेदर सिस्टम एक्टिव

वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है।

कभी तापमान ऊपर तो कभी नीचे दर्ज किया जा रहा है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं और बार बार मौसम में बदलाव हो रहा है।

आज भोपाल इंदौर और ग्वालियर में दिन में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी लेकिन अगले 24 घंटे में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

25 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है,जिसके कारण उत्तरी हवा चलने के आसार कम है और तापमान में गिरावट नहीं आएगी। वही मार्च महीने से अधिक गर्मी पड़ेगी और तापमान 40 तक पहुंच सकता है।

 

2 सिस्टम एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास बना हुआ है, जिससे एक प्रेरित चक्रवात भी सक्रिय रहा।

वही हवा का रुख पश्चिमी होने से नमी गायब हो गई जिसके प्रभाव से गर्मी महसूस हो रही है।

चक्रवात समाप्त होने से हवा का रुख बदलने से तापमान में कमी आएगी, दो-तीन मौसम ऐसा ही रहेगा, इसके बाद गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

 

मार्च में पड़ेगी तेज गर्मी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो जाएगा।

इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।अरब सागर में 1.5 से 5.8 किमी ऊंचाई तक बने प्रति चक्रवात ने हवा का रुख बदल दिया है, जिसके प्रभाव से दक्षिणी हवा चलने लगी है और प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है।

इस बार मार्च में लू चलने के दिन का रिकॉर्ड टूट सकता है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च-अप्रैल में गर्मी के तेवर तल्ख होंगे।

 

पिछले 24 घंटे का हाल
  • पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
  • मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
  • न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग में सामान्य से काफी अधिक, सागर संभाग में सामान्य से अधिक एवं शेष संभागों में सामान्य रहा।
  • प्रदेश का सीधी जिला सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान बालाघाट जिले के मलाजखंड में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। वहीं अन्य संभागों में सामान्य तापमान सामान्य रहा।
  • प्रदेश का सीधी जिला सर्वाधिक गर्म शहरों में दर्ज हुआ यहां का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • नरसिंहपुर की अधिकतम तापमान को अगर छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहा।
  • सिवनी जिले में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में 17.4 और सागर में 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिली।

यह भी पढ़े : खेतों में चैनलिंक फेंसिंग के लिए सरकार दे रही है सब्सिडी

 

यह भी पढ़े : किसानों के लिए जल्द उपलब्ध होंगी नैनो यूरिया की बोतल

 

शेयर करें