हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

किसानों को फ्री में दिए गए रेपसीड एवं सरसों के 8.20 लाख बीज मिनी किट

 

उच्च उपज वाली किस्मों का वितरण

 

देश को दलहन-तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष किसानों को निःशुल्क उच्च उत्पादकता वाले बीजों का वितरण किया जा रहा है।

जिसके तहत इस वर्ष किसानों को रेपसीड एवं सरसों के बीजों का वितरण किया गया।

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि देश में रेपसीड तथा सरसों के उन्नत तथा संकर किस्म के बीज के मिनी किट निःशुल्क वितरित किए गए है।

 

सरकार ने रबी सीजन में कितने बीज किए वितरित

केंद्र सरकार ने रेपसीड तथा सरसों के उन्नत किस्मों को बढ़ावा देने तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए बीजों के मिनी कीट वितरित किए हैं।

सरकार ने वर्ष 2021–22 के रबी सीजन में 15 राज्यों में रेपसीड और सरसों के 8.20 लाख मिनी किट अलग-अलग जिलों में रबी 2021–22 के दौरान 1066.78 लाख रूपये के वितरण परिव्यय के साथ आवंटित किये हैं।

 

रबी 2021–22 के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन (तिलहन) के तहत रेपसीड और सरसों के बीज मिनीकिट के वितरण के लिए चुने गये राज्यों में 779.96 लाख रूपये के 1.20 लाख सरसों संकर बीज मिनी किट का वितरण किया गया है।

 

इन राज्यों में वितरित की गई उच्च उपज वाली किस्में

रबी 2021–22 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन) के तहत रेपसीड और सरसों के बीज मिनीकिट के वितरण के लिए चुने गये राज्य बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओड़िसा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा है।

 

किस राज्य में कितनी दी गई बीज मिनी किट

रबी 2021–22 के दौरान रेपसीड और सरसों के एचवाईवी बीज की मिनीकिट के राज्यवार वितरण का विवरण इस प्रकार है:-

क्र.सं. राज्य वितरण बीज मिनीकिट (संख्या में)
1. बिहार 55625
2. छत्तीसगढ़ 10200
3. गुजरात 28060
4. हरियाणा 95867
5. जम्मू और कश्मीर 8307
6. झारखण्ड 34950
7. मध्य प्रदेश 22980
8. ओड़िसा 10000
9. पंजाब 25000
10. राजस्थान 173465
11. उत्तर प्रदेश 119525
12. उत्तराखंड
13. असम 10000
14. अरुणाचल प्रदेश 2000
15. त्रिपुरा 2500
  योग्य 5,98,479

 

सरसों के संकर बीजों का वितरण

अपने जबाव में कृषि मंत्री ने बताया कि संकर बीजों को आईसीएआर द्वारा किसान के खेत में प्रदर्शित किया जाता है और अधिसूचित राज्यों में किसान द्वारा इनकी खेती की जा रही है।

उच्च पैदावार वाली किस्मों की तुलना में संकर बीजों की पैदावार अधिक होती है।

रबी 2021-22 के दौरान प्रमुख सरसों उत्पादक राज्यों जैसे राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात को संकर सरसों के बीज मिनी किट वितरित किए गए हैं।

 

रबी 2021–22 के दौरान सरसों के संकर बीज मिनी किट के राज्यवार वितरण का विवरण इस प्रकार है :-

क्रं.सं. राज्य वितरण बीज मिनीकिट (संख्या में)
1. गुजरात 20,000
2. हरियाणा 15,000
3. मध्य प्रदेश 30,000
4. राजस्थान 20,000
5. उत्तर प्रदेश 35,000
योग्य 1,20,000

source

 

यह भी पढ़े : स्माम किसान योजना : कृषि उपकरण पर मिलेगी 80% सब्सिडी

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान ट्रैक्टर योजना : अब आधी कीमत पर मिलेंगे ट्रैक्टर

 

शेयर करे