मध्य प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 38 जिलों में अलर्ट

अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मंगलवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी।

वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 38 जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

हरियाणा और पूर्वी बिहार में बने ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से मध्य प्रदेश में नमी आ रही है, जिससे हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

मई के बाद जून में भी प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, रतलाम-धार समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 38 जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

 

आज प्रदेश के इन जेलों में अलर्ट

मंगलवार को जिन 8 जिलों में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच शामिल हैं।

इसी तरह भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज में भी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

 

6 जून तक ऐसा ही रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून से पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है।

दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से प्रदेश में कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश हो रही है।

अगले चार दिन यानी, 6 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है।

 

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

3 जून : ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। यहां आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज में भी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

4 जून : ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर 4 में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी का ऑरेंज अलर्ट है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है।

5 जून : इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

6 जून : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। यहां बारिश भी हो सकती है।

सरकार जल्द किसानों के खाते में भेज सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त