हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

18 जिलों के किसानों के लिए 1128 करोड़ की राहत राशि

 

कीटव्याधि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई

 

खरीफ 2020-21 में कीटव्याधि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने 1128 करोड़ 88 लाख रुपये राहत राशि जारी कर दी है। यह राशि 18 जिलों के किसानों को बांटी जाएगी। इस संबंध में राजस्व विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में खरीफ फसल को कीटों से भारी नुकसान हुआ था। तब सर्वे में सामने आए आंकड़ों के तहत सरकार ने राहत राशि मंजूर की थी जिसकी पहली किस्त किसानों को दी जा चुकी है।

दूसरी किस्त (33 फीसद राशि) अब जारी की है। यह राशि कोषालय सीधे उन किसानों के बैंक खाते में भेजेंगे, जिनकी फसल को कीटों से नुकसान होने की पुष्टि सर्वे में हुई है।

राशि बैतूल, भोपाल, दमोह, देवास, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, खरगोन, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सागर, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, आलीराजपुर और आगर-मालवा के किसानों को बांटी जाएगी।

 

यह भी पढ़े : छोटे और मझोले किसानों को गेहूं बेचने में मिलेगी प्राथमिकता

 

किसान अब 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे फसल ऋण, सरकार ने बढ़ाई अवधि

मौसम की बेरुखी से परेशान किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने फसल ऋण वसूली एक माह आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यानी अब किसान 30 अप्रैल 2021 तक कर्ज की राशि जमा कर सकेंगे।

अभी सरकार वित्तीय वर्ष की समाप्ति 31 मार्च तक कर्ज वसूली कर रही थी। बैंकों ने किसानों को 28 मार्च तक हर हाल में कर्ज की राशि चुकाने के नोटिस भेज दिए थे।

 

किसानों को मिलेगी राहत

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 मार्च को होने वाली फसल ऋण वसूली की अवधि एक माह आगे बढ़ाने पर सहमति दे दी है।

मंत्री ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिले थे और फसल ऋण वसूली की अवधि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में फसल खरीदी जा रही है और किसानों को उपज की राशि अप्रैल- मई माह में मिलेगी।

कर्ज चुकाने के लिए एक माह अतिरिक्त मिलने से किसानों की मुश्किल कम होगी और वे फसल ऋण की राशि को जमा कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़े : ड्रिप-स्प्रिंकलर मिनी स्प्रिंकलर के लिए उद्यानिकी विभाग देगा अनुदान

 

source : naidunia

 

शेयर करे