हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का नवंबर 24, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ गहरा कम दबाव वाले क्षेत्र अब गहरे कम दबाव में बदल गया है, इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.4 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

अब 24 नवंबर को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह चक्रवाती परिसंचरण 25 नवंबर तक कम दबाव का क्षेत्र बना सकता है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई।

उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि मध्य भारत तथा पूर्वी भारत में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में बना रहा।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

कर्नाटक के शेष हिस्सों और रायलसीमा और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहेगा।

उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़े : प्याज की इन टॉप 5 किस्मों की खेती से मिलेगा बंपर उत्पादन

 

यह भी पढ़े : किसान क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा 3 लाख तक का लोन

 

शेयर करें