पीएम किसान योजना के लिए शुरू होगा सैचुरेशन अभियान

20 लाख किसानों की होगी फार्मर रजिस्ट्री

सभी पात्र किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके इसके लिए प्रदेश में सैचुरेशन अभियान चलाया जाएगा।

अभियान में 20 लाख से अधिक किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू हुए कई साल बीत जाने के बाद भी कई पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे में सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जा सके इसके लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है।

इस कड़ी में मध्य प्रदेश भू-अभिलेख आयुक्त ने बताया कि पीएम किसान योजना सैचुरेशन के लिये अभियान चलाया जाएगा।

जिसमें अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर सैचुरेशन से शेष रह गए किसानों से कार्यवाही पूर्ण कराई जाएगी और लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

अभियान के बेहतर संचालन के लिये तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

प्रदेश में लगभग 5 लाख किसानों द्वारा ई-केवायसी एवं आधार बैंक खाता डीबीटी के लिये इनेवल करने की कार्यवाही कर ली गई है।

अभियान में 20 लाख से अधिक किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का काम किया जाएगा।

 

जुलाई महीने में मिलेगी 20वीं किस्त  

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को 2000 रुपए की तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।

देश भर में किसानों को अब तक 19 किस्तों का वितरण किया जा चुका है। वहीं अगली किस्त किसानों को जुलाई महीने में दिया जाना प्रस्तावित है।

योजना की अनिवार्य कार्यवाही ई-केवायसी, आधार, बैंक खाता, डीबीटी के लिए इनेवल एवं फार्मर रजिस्ट्री जैसी अनिवार्य कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत ही हितग्राहियों को राशि प्राप्त होती है।

किसानों को इन दामों पर मिलेगी यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित अन्य खाद