पीएम किसान योजना
अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं।
इन कामों के बारे में आप यहां जान सकते हैं…
किसी भी सरकारी योजना को चलाने के पीछे सबसे पहले सरकारों का उद्धेश्य ये होता है कि इस योजना के जरिए अधिक से अधिक जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा सके।
इसके लिए योजना का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। इसी क्रम में एक चर्चित योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है
- योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
- इस हिसाब से फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है
- हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
कौन से 2 काम करवाने हैं जरूरी?
- योजना के तहत पहला काम है ई-केवाईसी का
- योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना होता है
- ई-केवाईसी के जरिए धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलती है और सही लाभार्थी की पहचान आसानी से हो सकती है
कहां से करवाएं ई-केवाईसी?
- आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- आप यहां से बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं
दूसरा काम
- पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन का काम भी करवाना जरूरी होता है
- इसमें किसान की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
- पीएम किसान योजना में भू-सत्यापन के लिए किसान अपने ब्लॉक कार्यालय में संबंधित अधिकारी या लेखपाल से संपर्क कर सकते हैं
