इस दिन किसानो के खाते में आयेगी पीएम किसान की 22वीं क़िस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से किस्त जारी करेंगे. इस दिन करोड़ों किसानों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.

लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी

बता दें कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. किस्‍त का लाभ सिर्फ उन्‍हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची यानी बेनि‍फिशि‍यरी लिस्‍ट में शामिल है.

 

बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

PM Kisan Yojana के लाभार्थी अपनी स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. जानकारी सबमिट करते ही आपके आवेदन और किस्त से जुड़ी स्थिति सामने आ जाएगी.

अगर किसी किसान को अपनी जानकारी में बदलाव या अपडेट करना है तो वह वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध संबंधित विकल्प पर जाकर जरूरी विवरण अपडेट कर सकता है.