चोइथराम मंडी में बुधवार को लहसुन बाजार में मजबूती रही।
करीब 32 से 35 हजार कट्टों की आवक के बीच मांग बेहतर रहने से भाव में हल्की तेजी दिखी।
सुपर वीआईपी लहसुन ऊंचे स्तर तक बिका, जबकि मीडियम माल सामान्य दायरे में रहा।
कमजोर और बीमारी वाले माल के भाव काफी नीचे रहे। व्यापारियों के अनुसार अच्छी क्वालिटी को बेहतर दाम मिल रहे हैं।
वहीं प्याज बाजार में 20 से 22 हजार कट्टों की आवक रही, जिसमें देसी प्याज 7 से 8 हजार कट्टे रहा।
भाव सामान्य स्तर पर बने रहे और गुणवत्ता के अनुसार उतार-चढ़ाव दिखा। छोटे और कमजोर माल के दाम नीचे रहे, जबकि अच्छी क्वालिटी को बेहतर भाव मिले।
आने वाले दिनों में आवक बढ़ने से बाजार पर दबाव की संभावना जताई जा रही है।
- आलू ज्योति नया 1000 से 1200 ज्योति पुराना 900 से 1200 राशन आलू 900 से 1100 गुल्ला 500 से 700 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
- प्याज नया 1400 से 1500 पुराना 1000 से 1200 एवरेज 600 से 700 गोल्टा 600 से 700 गोल्टी 400 से 500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
- नई ऊटी लहसुन एवरेज 7000 से 8000 सुपर 8000 से 9000 एक्स्ट्रा सुपर 9000 से 10200 रुपए क्विंटल रही।
- नई देशी लहसुन एवरेज 4000 से 4500 सुपर 4500 से 5500 एक्स्ट्रा सुपर 5500 से 6500 रुपए क्विंटल।
