होटल व रेस्टोरेंट वालों की खरीदी कम रहने से सब्जियों के भाव में उठाव सुस्त

इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में सब्जियों की कीमतों में उठाव कमजोर रहा।

सब्जी के थोक विक्रेता आसिफ मनसूरी ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी आने व कमशल सिलेंडर पर पाबंदी से होटल व रेस्टोरेंट वालों की सब्जियों में खरीदी कम हो गई है।

शादी-ब्याह वालों के आर्डर भी अटक गए है। केरी की आवक अभी कम हो रही है, जिससे भाव तेज बना हुआ है।

आगे आवक बढ़ने की संभावना है। मंडी में टिंडोरी 20 से 25, अरबी 10 से 15, ग्वारफली 30 से 35, चवला 20 से 25 और हरा बटला 25 रुपए किलो बिका।

 

सब्जियों के थोक भाव

  • टमाटर – 5 से 8
  • बिन्स – 20 से 25
  • मैथी – 15 से 20
  • भिंडी – 30 से 40
  • गिलकी – 20 से 25
  • पालक – 10 से 15
  • धनिया – 15 से 20
  • हरी मिर्च – 40 से 60
  • शिमला मिर्च – 25 से 35
  • बैंगन – 10 से 12
  • लोकी – 8 से 10
  • केरी – 40 से 55
  • टेंसी – 25 से 40
  • पत्तागोभी – 4 से 5
  • करेला – 30 से 35
  • गाजर कोल्ड – 10 से 12
  • कदू – 10 से 12
  • ककड़ी खीरा – 8 से 10
  • कटहल – 20 से 25
  • अदरक – 35 से 45
  • सूरजने की फली – 20 से 35
  • कोलावेरी ककड़ी – 12 से 15
  • ग्वारफली – 25 से 30
  • नींबू – 100 से 120
  • चवला – 10 से 15

(रुपए प्रति किलो)