आज इन जिलों में मौसम रहेगा असरदार
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम के बदले मिजाज की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
15 से 18 जून के बीच दे सकता है मानसून दस्तक
रविवार को मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है। इसके बाद मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है।
आमतौर पर प्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून के आसपास मानी जाती है।
पिछले वर्ष मानसून ने एक दिन की देरी से 16 जून को प्रदेश में दस्तक दी थी।
9 और 10 जून को हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना जताई है।
ऐसे में जहां एक ओर कई इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, वहीं कुछ जिलों में तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है।
