हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

दो दिन बाद खिली धूप, अब बढ़ेगी ठिठुरन

 

सुबह से ही धूप खिली

 

राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। ज्‍यादातर हिस्‍सों में आसमान साफ है और सुबह से ही धूप खिली है।

पिछले दो दिन से राजधानी में बादल छाए हुए थे और इस दौरान हल्‍की बूंदाबांदी भी हुई।

अब आसमान साफ होने के साथ सर्द हवाओं की तल्‍खी भी बढ़ गई है। हालांकि कुछ इलाकों में अब भी आंशिक बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल में न्‍यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 2.7 डिग्री कम रहा।

साथ ही यह पिछले दिन के न्‍यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्‍सियस से दो डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

वहीं बीते चौबीस घंटों में शहर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

प्रदेश में खरगोन सबसे ठंडा रहा, जहां न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया।

 

पिछले 24 घंटे के दौरान ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

खरगोन में सर्वाधिक 11.2 मिमी तक बारिश हुई। न्यूनतम तापमानों में उपरोक्‍त संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

 

बौछारें पड़ने की संभावना

माैसम विभाग ने आज बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम एवं उज्जैन में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान जवाद का असर मप्र में नहीं पड़ रहा है।

source : naidunia

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे