हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का 08 नवंबर 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक फैली हुई है।

हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

9 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी श्रीलंका तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। यह अगले 48 घंटों में और सशक्त हो सकता है और उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं तेज बारिश हुई।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तटीय कर्नाटक रायलसीमा और गोवा में हल्की बारिश हुई।

जम्मू कश्मीर गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से खराब श्रेणी में रहा।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिणी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु और केरल के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है |

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तटीय कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है।

उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से खराब श्रेणी में रहेगा।

यह भी पढ़े : किसान अभी इस तरह करें इन फसलों की बुआई

 

यह भी पढ़े : किसानों को अब इतनी सस्ती मिलेगी खाद

 

शेयर करें