हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का अगस्त 07, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

मॉनसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर, भुवनेश्वर से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इसके प्रभाव में 7 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है।

एक सर्कुलेशन कर्नाटक के मध्य भाग पर है।

वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य राजस्थान पर बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

मिजोरम, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और तटीय आंध्र प्रदेश में बल्कि से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तटीय ओडिशा और बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, शेष उत्तर पूर्व भारत, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार और पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े : बरसात में कटहल की खेती से बढ़िया मुनाफा कमाएंगे किसान

 

यह भी पढ़े : इस तारीख से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी

 

शेयर करे