हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जनवरी 10, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है।

बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।

तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।

महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।

हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रही।

उत्तर और पश्चिम राजस्थान के कई जिलों में ग्राउंड फ्रॉस्ट देखा गया।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, 9 और 10 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

11 से 13 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात की तीव्रता बढ़ सकती है। इस अवधि के दौरान भारी बर्फबारी हो सकती है।

11 और 12 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है।

अगले 24 घंटों के लिए राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े : कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने गर्मी में पैदा होने वाली चना किस्म बनाई

 

यह भी पढ़े : 13 वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द आ सकते है पैसे

 

शेयर करें