हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जनवरी 12, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

पिछला पश्चिमी विक्षोभ पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में चला गया है।

उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हुआ।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है जिससे शीतलहर की स्थिति में कमी आई है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ एक दो स्थानों पर भारी हिमपात संभव है। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत का न्यूनतम और अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है।

देश के अधिकांश हिस्सों से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो सकती है।

पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़े : कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने गर्मी में पैदा होने वाली चना किस्म बनाई

 

यह भी पढ़े : 13 वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द आ सकते है पैसे

 

शेयर करें