हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जनवरी 13, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय से गुजरते हुए पूर्व की तरफ बढ़ रहा है।

प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

 

 देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी और कुछ भारी बारिश और भारी बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

दिल्ली एनसीआर में गुजरात, राजस्थान, वेस्ट मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई।

पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रही।

पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी और एक-दो स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है।

लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।

पंजाब, हरियाणा दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छा सकता है।

पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

14 जनवरी से पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तापमान में काफी कमी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने गर्मी में पैदा होने वाली चना किस्म बनाई

 

यह भी पढ़े : 13 वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द आ सकते है पैसे

 

शेयर करें