हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जनवरी 17, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली

18 जनवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है।

 

देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार में शीत लहर की स्थिति है।

राजस्थान के कई हिस्सों, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट हुआ।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पूरे देश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

राजस्थान के कई हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है।

गुजरात और बिहार में कॉल वेव की स्थिति अपेक्षित है।

हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक पाला पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : क्या हैं पशु किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे?

 

यह भी पढ़े : इस बार खाते में 2000 नहीं, पूरे 4000 रुपये आएंगे

 

शेयर करें